हुजूम-ए-दर्द मिला ज़िंदगी अज़ाब हुई

हुजूम-ए-दर्द मिला ज़िंदगी अज़ाब हुई

दिल ओ निगाह की साज़िश थी कामयाब हुई

तुम्हारी हिज्र-नवाज़ी पे हर्फ़ आएगा

हमारी मूनिस ओ हमदम अगर शराब हुई

यहाँ तो ज़ख़्म के पहरे बिठाए थे हम ने

शमीम-ए-ज़ुल्फ़ यहाँ कैसे बारयाब हुई

हमारे नाम पे गर उँगलियाँ उठीं तो क्या

तुम्हारी मदह-ओ-सताइश तो बे-हिसाब हुई

हज़ार पुर्सिश-ए-ग़म की मगर न अश्क बहे

सबा ने ज़ब्त ये देखा तो ला-जवाब हुई

(544) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554