खुले जो आँख कभी दीदनी ये मंज़र हैं

खुले जो आँख कभी दीदनी ये मंज़र हैं

समुंदरों के किनारों पे रेत के घर हैं

न कोई खिड़की न दरवाज़ा वापसी के लिए

मकान-ए-ख़्वाब में जाने के सैकड़ों दर हैं

गुलाब टहनी से टूटा ज़मीन पर न गिरा

करिश्मे तेज़ हवा के समझ से बाहर हैं

कोई बड़ा है न छोटा सराब सब का है

सभी हैं प्यास के मारे सभी बराबर हैं

हुसैन-इब्न-ए-अली कर्बला को जाते हैं

मगर ये लोग अभी तक घरों के अंदर हैं

(444) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554