तुझ से बिछड़े हैं तो अब किस से मिलाती है हमें

तुझ से बिछड़े हैं तो अब किस से मिलाती है हमें

ज़िंदगी देखिए क्या रंग दिखाती है हमें

मरकज़-ए-दीदा-ओ-दिल तेरा तसव्वुर था कभी

आज इस बात पे कितनी हँसी आती है हमें

फिर कहीं ख़्वाब ओ हक़ीक़त का तसादुम होगा

फिर कोई मंज़िल-ए-बे-नाम बुलाती है हमें

दिल में वो दर्द न आँखों में वो तुग़्यानी है

जाने किस सम्त ये दुनिया लिए जाती है हमें

गर्दिश-ए-वक़्त का कितना बड़ा एहसाँ है कि आज

ये ज़मीं चाँद से बेहतर नज़र आती है हमें

(1007) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554