उम्मीद से कम चश्म-ए-ख़रीदार में आए

उम्मीद से कम चश्म-ए-ख़रीदार में आए

हम लोग ज़रा देर से बाज़ार में आए

सच ख़ुद से भी ये लोग नहीं बोलने वाले

ऐ अहल-ए-जुनूँ तुम यहाँ बेकार में आए

ये आग हवस की है झुलस देगी इसे भी

सूरज से कहो साया-ए-दीवार में आए

बढ़ती ही चली जाती है तन्हाई हमारी

क्या सोच के हम वादी-ए-इंकार में आए

(645) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554