गुम-शुदा

खुरदुरे जिस्म के नशेब-ओ-फ़राज़

जानने की हवस में जिस की ज़बाँ

और सब ज़ाइक़े भुला बैठी

वो निहत्ता अकेला रात के वक़्त

एक दिल-दोज़ चीख़ के हम-राह

जंगलों की तरफ़ गया था कभी

और फिर लौट कर नहीं आया

अब वो शायद कभी न आएगा

उस के साए की दोनों आँखें मगर

मौत से उस की बे-ख़बर हैं अभी

इस की आमद की मुंतज़िर हैं अभी

(428) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554