बेजा नवाज़िशात का बार-ए-गराँ नहीं

बेजा नवाज़िशात का बार-ए-गराँ नहीं

मैं ख़ुश हूँ इस लिए कि कोई मेहरबाँ नहीं

आग़ोश-ए-हादसात में पाई है परवरिश

जो बर्क़ फूँक दे वो मिरा आशियाँ नहीं

क्यूँ हंस रहे हैं राह की दुश्वारियों पे लोग

हूँ बे-वतन ज़रूर मगर बे-निशाँ नहीं

घबराईए न गर्दिश-ए-अय्याम से हनूज़

तर्तीब-ए-फ़स्ल-ए-गुल है ये दौर-ए-ख़िज़ाँ नहीं

कुछ बर्क़-सोज़ तिनके मुझे चाहिएँ 'शकेब'

झुक जाएँ गुल के बार से वो डालियाँ नहीं

(484) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554