बुझे बुझे से शरारे मुझे क़ुबूल नहीं
बुझे बुझे से शरारे मुझे क़ुबूल नहीं
सवाद-ए-शब में सितारे मुझे क़ुबूल नहीं
ये कोह-ओ-दश्त भी आईना-ए-बहार बने
फ़क़त चमन के नज़ारे मुझे क़ुबूल नहीं
तुम्हारे ज़ौक़-ए-करम पर बहुत हूँ शर्मिंदा
मुराद ये है सहारे मुझे क़ुबूल नहीं
मिसाल-ए-मौज समुंदर की सम्त लौट चलो
सुकूँ-ब-दोश किनारे मुझे क़ुबूल नहीं
मैं अपने ख़ूँ से जलाऊँगा रहगुज़र के चराग़
ये कहकशाँ ये सितारे मुझे क़ुबूल नहीं
'शकेब' जिस को शिकायत है खुल के बात करे
ढके-छुपे से इशारे मुझे क़ुबूल नहीं
(656) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
शकेब जलाली