गले मिला न कभी चाँद बख़्त ऐसा था
गले मिला न कभी चाँद बख़्त ऐसा था
हरा-भरा बदन अपना दरख़्त ऐसा था
सितारे सिसकियाँ भरते थे ओस रोती थी
फ़साना-ए-जिगर-ए-लख़्त-लख़्त ऐसा था
ज़रा न मोम हुआ प्यार की हरारत से
चटख़ के टूट गया दिल का सख़्त ऐसा था
ये और बात कि वो लब थे फूल से नाज़ुक
कोई न सह सके लहजा करख़्त ऐसा था
कहाँ की सैर न की तोसन-ए-तख़य्युल पर
हमें तो ये भी सुलेमाँ के तख़्त ऐसा था
इधर से गुज़रा था मुल्क-ए-सुख़न का शहज़ादा
कोई न जान सका साज़-ओ-रख़्त ऐसा था
(539) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
शकेब जलाली