इश्क़ के ग़म-गुसार हैं हम लोग

इश्क़ के ग़म-गुसार हैं हम लोग

हुस्न के राज़दार हैं हम लोग

दस्त-ए-क़ुदरत को नाज़ है हम पर

वक़्त के शाहकार हैं हम लोग

हम से क़ाएम है गुलिस्ताँ का भरम

आबरू-ए-बहार हैं हम लोग

मंज़िलें हैं हमारे क़दमों में

हासिल-ए-रह-गुज़ार हैं हम लोग

हम से तंज़ीम है ज़माने की

मेहवर-ए-रोज़गार हैं हम लोग

हम जो चाहेंगे अब वही होगा

साहिब-ए-इख़्तियार हैं हम लोग

हम से रौशन है काएनात 'शकेब'

अस्ल-ए-लैल-ओ-नहार हैं हम लोग

(468) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554