इस ख़ाक-दाँ में अब तक बाक़ी हैं कुछ शरर से

इस ख़ाक-दाँ में अब तक बाक़ी हैं कुछ शरर से

दामन बचा के गुज़रो यादों की रहगुज़र से

हर हर क़दम पे आँखें थीं फ़र्श-ए-राह लेकिन

वो रौशनी का हाला उतरा न बाम पर से

क्यूँ जादा-ए-वफ़ा पर मिशअल-ब-कफ़ खड़े हो

इस सैल-ए-तीरगी में निकलेगा कौन घर से

किस दश्त की सदा हो इतना मुझे बता दो

हर-सू बिछे हैं रस्ते आऊँ तो मैं किधर से

उजड़ा हुआ मकाँ है ये दिल जहाँ पे हर शब

परछाइयाँ लिपट कर रोती हैं बाम-ओ-दर से

(477) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554