शब की बहार सुब्ह की नुदरत न पूछिए

शब की बहार सुब्ह की नुदरत न पूछिए

कितना हसीं है ख़्वाब-ए-मोहब्बत न पूछिए

फूलों की ग़म-रसीदा मसर्रत न पूछिए

ज़ाहिर में ख़ंदा-ज़न हैं हक़ीक़त न पूछिए

वो दिन गए कि थी मुझे पुर्सिश की आरज़ू

महबूब हो के अब मिरी हालत न पूछिए

हाथों से दिल के छूट गया दामन-ए-उमीद

क्या मिल गया जवाब शिकायत न पूछिए

दिल को न होगी ताब-ए-ग़म-ए-बे-तवज्जोही

लिल्लाह दास्तान-ए-मोहब्बत न पूछिए

यूँ देखते हैं जैसे उधर देखते नहीं

उस लुतफ़-ए-बे-ग़रज़ की नज़ाकत न पूछिए

(599) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554