जो चेहरे के बाहर है वो अंदर न मिलेगा

जो चेहरे के बाहर है वो अंदर न मिलेगा

चुटकी में समुंदर की समुंदर न मिलेगा

दुख होगा सिवा दुख को नुमाइश में सजा के

हर चेहरे पे हमदर्दी का लश्कर न मिलेगा

सूखे हुए तालाब की क्या जेब-तलाशी

सदियों का वो फेंका हुआ पत्थर न मिलेगा

वो कितनी दफ़ा तोड़ के फिर जोड़ गया है

अंगुश्त-ए-नज़र से तुम्हें छू कर न मिलेगा

आँखों को कहीं दूर ख़ला में न उछालो

खोया हुआ सपनों का समुंदर न मिलेगा

(713) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554