हमीं थे ऐसे सर-फिरे हमीं थे ऐसे मनचले

हमीं थे ऐसे सर-फिरे हमीं थे ऐसे मनचले

कि तेरे ग़म की रात में चराग़ की तरह जले

मिले कोई तो फिर मज़े न ज़िंदगी के पूछिए

कटे जो रात दैर में तो मय-कदे में दिन ढले

खिली हुई हर इक कली महक रही है शाख़ पर

तो कुछ उदास फूल भी पड़े हैं शाख़ के तले

इस अंजुमन को क्या हुआ न रौशनी न ज़िंदगी

चराग़ ओ गुल जले बुझे दिमाग़ ओ दिल मिले दले

ये बात तल्ख़ है मगर ये बात गुफ़्तनी भी है

कि ज़ाहिदान-ए-ख़ुद-निगर से रिंद-ए-बा-सफ़ा भले

ग़ुरूब-ए-आफ़्ताब पर सितारे मुस्कुराए हैं

कि इक दिया बुझा तो क्या हज़ार-हा दिए जले

'शमीम' मंज़िल-ए-तलब क़दम को आ के चूम ले

अगर क़दम को जोड़ कर तमाम कारवाँ चले

(686) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554