ये ख़ुशी ग़म-ए-ज़माना का शिकार हो न जाए

ये ख़ुशी ग़म-ए-ज़माना का शिकार हो न जाए

न मिलो ज़ियादा हम से कहीं प्यार हो न जाए

जो मचल रही है शीशे में हसीन है वो शबनम

मिरे लब तक आते आते जो शरार हो न जाए

न कटें अकेले दिल से ग़म-ए-ज़िंदगी की राहें

जो शरीक-ए-फ़िक्र-ए-दौराँ ग़म-ए-यार हो न जाए

न बढ़ा बहुत चमन से रह-ओ-रस्म-ए-आशियाना

कि मिज़ाज-ए-बाग़बाँ पर कहीं बार हो न जाए

तिरी ताज़ा मुस्कुराहट से भर आई आँख यानी

कहीं ये निशान-ए-मंज़िल भी ग़ुबार हो न जाए

जो क़रीब है किनारा तो बढ़ा है और तूफ़ाँ

कि ये सख़्त-जान कश्ती कहीं पार हो न जाए

इसी तरह ख़ून-ए-दिल से तू चमन को सींचता जा

ये ख़िज़ाँ 'शमीम' जब तक कि बहार हो न जाए

(621) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554