शहर में कैसा ख़तर लगता है
शहर में कैसा ख़तर लगता है
अपने साए से भी डर लगता है
आज फिर दिल है दुआ पर माइल
बंद फिर बाब-ए-असर लगता है
कुछ वक़ार-ए-दर-ओ-दीवार नहीं
हो मकीं घर में तो घर लगता है
आशियाँ जिस में परिंदों के न हों
कितना तन्हा वो शजर लगता है
आसमाँ कितना झुक आया है 'शरीफ़'
सर उठाता हूँ तो सर लगता है
(607) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554