ये रात कितनी भयानक है बाम-ओ-दर के लिए
ये रात कितनी भयानक है बाम-ओ-दर के लिए
कहाँ से लाऊँ सिराज-ए-मुनीर घर के लिए
तलब की राह सलामत मक़ाम-ए-शौक़ बहुत
तकल्लुफ़ात ज़रूरी नहीं सफ़र के लिए
जमाल-ए-यार सज़ा-वार-ए-जिहत-ए-ख़ास नहीं
अजीब मरहला दर-पेश है नज़र के लिए
ग़रीब-ए-शहर-ए-तमन्ना असीर-ए-दाम-ए-फ़िराक़
तड़प रहा है सर-ए-जादा हम-सफ़र के लिए
बसीरत-ए-लब-ओ-लहजा न ज़िंदगी का शुऊर
क़रार भी है ज़रूरी दिल ओ नज़र के लिए
नशात का रुख़-ए-रौशन दिखा गई शब-ए-ग़म
दुआ को हाथ उठाया था मैं सहर के लिए
फ़ुग़ाँ कि जिस ने ज़माने को रौशनी बख़्शी
चराग़ ढूँड रहा है ख़ुद अपने घर के लिए
हयात दफ़्तर-ए-तख़्लीक़ भी है ऐ 'शातिर'
हयात एक मुअम्मा भी है बशर के लिए
(738) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
शातिर हकीमी