एक वहशत है रहगुज़ारों में

एक वहशत है रहगुज़ारों में

क़ाफ़िले लुट गए बहारों में

साज़ ख़ामोश आरज़ू बीमार

कोई नग़्मा नहीं है तारों में

इस तरफ़ भी निगाह-ए-दुज़्दीदा

हम भी हैं ज़िंदगी के मारों में

ये तो इक इत्तिफ़ाक़ है वर्ना

आप और मेरे ग़म-गुसारों में

आदमी आदमी न बन पाया

बस्तियाँ लुट गईं इशारों में

देख कर वक़्त के तग़य्युर को

चाँद सहमा हुआ है तारों में

थे कभी रूह-ए-अंजुमन 'शौकत'

अब तो हैं अजनबी से यारों में

(500) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554