मुझ को जहाँ में कोई दिल-आरा नहीं मिला

मुझ को जहाँ में कोई दिल-आरा नहीं मिला

मैं ख़ुद भी अपने ग़म का शनासा नहीं मिला

अपनी तलब के अपनी ग़रज़ के मिले हैं लोग

मेरी तलब को देखने वाला नहीं मिला

फिरता रहा हूँ कू-ए-वफ़ा में तमाम उम्र

लेकिन कहीं भी कोई शनासा नहीं मिला

मेरे उयूब पर रही हर शख़्स की निगाह

कोई हुनर को देखने वाला नहीं मिला

ख़ंजर-ब-कफ़ तो लोग मिले हर जगह मगर

मरहम-ब-दस्त कोई मसीहा नहीं मिला

ये भी हुआ कि मैं ने जो सोचा नहीं हुआ

ये भी हुआ कि दिल ने जो चाहा नहीं मिला

मिलने गए थे रात को 'शौकत' से हम मगर

था वो हुजूम-ए-फ़िक्र में तन्हा नहीं मिला

(551) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554