नसब ये है कि वो दुश्मन को कम-नसब न कहे
नसब ये है कि वो दुश्मन को कम-नसब न कहे
अजब ये है कि ये दुनिया उसे अजब न कहे
मिरी निगाह जुनूँ में ये बात भूल गई
कि कब कहे मिरे जज़्बात और कब न कहे
वो बरहमी की जो इक दास्ताँ थी ख़त्म हुई
उसे कहो कि वो उस से वो बात अब न कहे
वो बे-ज़बान नहीं है तो कम-नज़र होगा
जो चश्म ओ लब तिरे देखे मगर ग़ज़ब न कहे
उसे भी है मिरे जीने की आरज़ू 'शहपर'
सुकून है कि ये अशआर बे-सबब न कहे
(634) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
शहपर रसूल