नींद उजड़ी तो निगाहों में मनाज़िर क्या हैं

नींद उजड़ी तो निगाहों में मनाज़िर क्या हैं

हम कि बेताब किसी ख़्वाब की ख़ातिर क्या हैं

बर्ग-ए-मासूम से करते हैं ख़िज़ाँ की बातें

मौसम-ए-सब्ज़ के लम्हात भी शातिर क्या हैं

जैसे उजड़ी हुई बस्ती में इबादत का समाँ

सूखती शाख़ पे बैठे हुए ताइर क्या हैं

क्यूँ ब-हर-लम्हा बिखरता है यक़ीं का पैकर

तंज़ ओ तश्कीक के अस्बाब बिल-आख़िर क्या हैं

राह-ए-पुर-ख़ार पे ये चलते बगूले की तरह

रोज़-ए-महशर के पयामी हैं मुसाफ़िर क्या हैं

दर्दमंदाना सदाक़त के पयम्बर 'शहपर'

दर्द की बात समझने से भी क़ासिर क्या हैं

(630) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554