ऐश-ए-दुनिया का जब शुमार न था

ऐश-ए-दुनिया का जब शुमार न था

तब हमें दिल पे इख़्तियार न था

हम भी किस क़ाफ़िले में शामिल थे

जिस के पीछे कोई ग़ुबार न था

उम्र भर इश्क़ का फ़रेब रहा

कब हमें अपना इंतिज़ार न था

रात दिन एक ही रहा आलम

कौन सा लम्हा सोगवार न था

वो भी मासूम था अगर 'शोहरत'

अपना दामन भी दाग़दार न था

(610) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554