भरा कमाल-ए-वफ़ा सें ख़याल का शीशा
भरा कमाल-ए-वफ़ा सें ख़याल का शीशा
कि होए बद्र सें पूरा हिलाल का शीशा
वो ख़ुश-दहन की जुदाई सें नर्म गुलशन में
हर एक ग़ुंचा है रंग-ए-मलाल का शीशा
ख़याल-ए-आरिज़-ए-गुल-रंग की तजल्ली सें
है आइना अरक़-ए-इंफ़िआ'ल का शीशा
तमाम बू-क़लामूनी का है तजल्ली-गाह
नहीं ख़ुदाई में दिल की मिसाल का शीशा
चमन में आज़िम-ए-होली है वो बसंती-पोश
हुआ है ग़ुंचा-ए-लाला गुलाल का शीशा
ख़ुशी सें चर्ख़ में है आफ़्ताब की मानिंद
मिला जिसे मय-ए-नूर-ए-जमाल का शीशा
नबी की आल का अहवाल सुन हुआ पुर-ख़ूँ
'सिराज' दिल है मिरा रंग-ए-आल का शीशा
(573) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सिराज औरंगाबादी