मेरे जिगर के दर्द का चारा कब आएगा
मेरे जिगर के दर्द का चारा कब आएगा
यक-बार हो गया है दोबारा कब आएगा
पुतलियाँ मिरे नयन के झरोके में बैठ कर
बेकल हो झाँकती है पियारा कब आएगा
उस मुश्तरी-जबीं का मुझे ग़म हुआ ज़ुहल
ताले मिरे का नेक सितारा कब आएगा
मुरझा रही है दिल की कली ग़म की धूप में
गुलज़ार-ए-दिलबरी का हज़ारा कब आएगा
है शाद अपने फूल सीं हर बुलबुल ऐ 'सिराज'
वो यार-ए-नौ-बहार हमारा कब आएगा
(504) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सिराज औरंगाबादी