आह ये आँसू प्यारे प्यारे

आह ये आँसू प्यारे प्यारे

लिख दे हिसाब-ए-ग़म में हमारे

दिल भी तुम्हारा हम भी तुम्हारे

अच्छा तुम जीते हम हारे

बसने भी दे अपनी गली में

बरसों फिरे हैं मारे मारे

अपना अपना मज़ाक़-ए-ग़म है

उन का तबस्सुम अश्क हमारे

भूल न जाना ऐ ग़म-ए-जानाँ

जी लेते हैं तेरे सहारे

आह मआ'ल-ए-शर्त-ए-मोहब्बत

जीती-जिताई बाज़ी हारे

दिल तो है ख़ुद उजड़ा उजड़ा सा

आह के गेसू कौन सँवारे

ज़िक्र-ए-मोहब्बत जुर्म है जैसे

नाम न ले कोई उन के मारे

नाम न निकला उस ज़ालिम का

रह गए काँप के होंट हमारे

थे तो 'सिराज' भी उस महफ़िल में

सब से अलग बैठे थे किनारे

(555) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554