बग़ैर-ए-साग़र-ओ-यार-ए-जवाँ नहीं गुज़रे
बग़ैर-ए-साग़र-ओ-यार-ए-जवाँ नहीं गुज़रे
हमारी उम्र के दिन राएगाँ नहीं गुज़रे
हुजूम-ए-गुल में रहे हम हज़ार दस्त-दराज़
सबा-नफ़स थे किसी पर गराँ नहीं गुज़रे
नुमूद उन की भी दौर-ए-सुबू में थी कल रात
अभी जो दौर तह-ए-आसमाँ नहीं गुज़रे
नुक़ूश-ए-पा से हमारे उगे हैं लाला-ओ-गुल
रह-ए-बहार से हम बे-निशाँ नहीं गुज़रे
ग़लत है हम-नफ़सो उन का ज़िंदगी में शुमार
जो दिन ब-ख़िदमत-ए-पीर-ए-मुग़ाँ नहीं गुज़रे
'ज़फ़र' का मशरब-ए-रिंदी है इक जहाँ से अलग
मिरी निगाह से ऐसे जवाँ नहीं गुज़रे
(648) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सिराजुद्दीन ज़फ़र