दिन को बहर-ओ-बर का सीना चीर कर रख दीजिए

दिन को बहर-ओ-बर का सीना चीर कर रख दीजिए

रात को फिर पा-ए-गुल-रूयाँ पे सर रख दीजिए

देखिए फिर क्या दमकते हैं गुल-अंदामान-ए-शहर

इक ज़रा उन में मोहब्बत का शरर रख दीजिए

आहुवान-ए-शब गुरेज़ाँ हों तो उन की राह में

दाम-ए-दिल रख दीजिए दाम-ए-नज़र रख दीजिए

बुत-परस्ती कीजिए इस शिद्दत-ए-एहसास से

संग में भी जुज़्व-ए-एहसास-ओ-ख़बर रख दीजिए

ज़ोहद अगर जंग-आज़मा हो खींचिए शमशीर-ए-शौक़

हुस्न अगर मद्द-ए-मुक़ाबिल हो सिपर रख दीजिए

राहत-जान-ए-'ज़फ़र' हैं शाहिदान-ए-बे-हुनर

रौंदने को उन के क़दमों में हुनर रख दीजिए

(617) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554