फ़सील-ए-दर्द को मैं मिस्मार करने वाली हूँ

फ़सील-ए-दर्द को मिस्मार करने वाली हूँ

मैं आँसुओं की नदी पार करने वाली हूँ

मुझे ख़ुदा की रज़ा से है वास्ता हर दम

मैं ख़ुद-नुमाई से इंकार करने वाली हूँ

ये उस की मर्ज़ी कि इक़रार वो करे न करे

मैं आज ख़्वाहिश-ए-इज़हार करने वाली हूँ

वो जिस ने की है हमेशा मुख़ालिफ़त मेरी

उसी को अपना मदद-गार करने वाली हूँ

वफ़ा की राह में ख़ुद को तबाह कर के मैं

तमाम शहर को बेदार करने वाली हूँ

कोई न डाले निगाह-ए-ग़लत कि मैं अपने

निहत्ते हाथों को तलवार करने वाली हूँ

(707) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554