है धूप तेज़ कोई साएबान कैसे हो

है धूप तेज़ कोई साएबान कैसे हो

ये वक़्त हम पे भला मेहरबान कैसे हो

न लफ़्ज़ हो तो कोई दास्तान कैसे हो

ज़बान काट ली तुम ने बयान कैसे हो

हमारे हिस्से में दो-गज़ ज़मीन भी तो नहीं

हमारे हक़ में कोई आसमान कैसे हो

अड़े रहेंगे अगर अपनी ज़िद पे दोनों फ़रीक़

तो कोई फ़ैसला भी दरमियान कैसे हो

गँवा न बैठूँ कहीं तुझ को आज़माने में

मैं डर रही हूँ तिरा इम्तिहान कैसे हो

जो बात झूट है सच कैसे मान लूँ उस को

बताओ दूर ये वहम-ओ-गुमान कैसे हो

(890) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554