बढ़ा जो दर्द-ए-जिगर ग़म से दोस्ती कर ली
बढ़ा जो दर्द-ए-जिगर ग़म से दोस्ती कर ली
लहू जो आँख से टपका तो शायरी कर ली
किसी चराग़ से शिकवा नहीं किया मैं ने
जलाया ख़ून-ए-जिगर और रौशनी कर ली
मैं नाज़ क्यूँ न करूँ अपने टूटे ख़्वाबों पर
कि ख़ुद-कुशी भी इन्होंने ख़ुशी ख़ुशी कर ली
वो इक ख़ता हमें बर्बाद कर दिया जिस ने
मज़ा ये देखो कि फिर से ख़ता वही कर ली
न तुम मिले न तुम्हारी कोई ख़बर आई
तुम्हारे शहर में दिन गुज़रा रात भी कर ली
है प्यार से ही 'ज़िया' ज़िंदगानी में रौनक़
तो ये न कहिए कि बर्बाद ज़िंदगी कर ली
(991) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सुभाष पाठक ज़िया