दास्तान-ए-ग़म हम ने कह भी दी तो क्या होगा

दास्तान-ए-ग़म हम ने कह भी दी तो क्या होगा

और बढ़ गई दिल की बे-कली तो क्या होगा

उम्र-ए-रफ़्ता के क़िस्से दोस्तो न दोहराओ

कोई याद-ए-ख़्वाबीदा जाग उठी तो क्या होगा

ज़िंदगी तो अपनी है लुट गई तो फिर क्या ग़म

ग़म तिरी अमानत है छिन गई तो क्या होगा

दर्द से सँवारी है रूह-ए-ज़िंदगी हम ने

दर्द को न रास आई ज़िंदगी तो क्या होगा

(578) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554