दिल को आए कि निगाहों को यक़ीं आ जाए
दिल को आए कि निगाहों को यक़ीं आ जाए
किसी उनवाँ तो कोई मेरे क़रीं आ जाए
बिखरे रहने दो सर-ए-राह निशान-ए-कफ़-ए-पा
जाने किस दम कोई आवारा-जबीं आ जाए
सुनते जाओ मिरा बे-रब्त फ़साना शायद
इन्ही बातों में कोई बात हसीं आ जाए
और फिर इस के सिवा सेहर-ए-मोहब्बत क्या है?
यक-ब-यक जैसे कोई दिल के क़रीं आ जाए
जाम क्या चीज़ है मय-ख़ाना उड़ाओ यारो!
जाने किस दम लब-ए-साक़ी पे ''नहीं'' आ जाए
वो तिरी याद का परतव हो कि हो साया-ए-ज़ुल्फ़
चैन आ जाए तबीअत को कहीं आ जाए
(604) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सूफ़ी तबस्सुम