हर ज़र्रा उभर के कह रहा है

हर ज़र्रा उभर के कह रहा है

आ देख इधर यहाँ ख़ुदा है

इस चर्ख़ को पीस डालता मैं

अफ़सोस कि यार बे-वफ़ा है

मरता तिरी कज-अदाइयों पर

लेकिन वो ख़ुमार उतर गया है

मैं मेहर-ओ-वफ़ा की इंतिहा हूँ

तू जौर-ओ-जफ़ा की इंतिहा है

उश्शाक़ की रूह काँपती है

जब आइना कोई देखता है

ये कुफ़्र-नवाज़ी-ए-'तबस्सुम'

काफ़िर किसी बुत पे मुब्तला है

(592) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554