जब भी दो आँसू निकल कर रह गए
जब भी दो आँसू निकल कर रह गए
दर्द के उनवाँ बदल कर रह गए
कितनी फ़रियादें लबों पर रुक गईं
कितने अश्क आहों में ढल कर रह गए
रुख़ बदल जाता मिरी तक़दीर का
आप ही तेवर बदल कर रह गए
खुल के रोने की तमन्ना थी हमें
एक दो आँसू निकल कर रह गए
ज़िंदगी भर साथ देना था जिन्हें
दो क़दम हमराह चल कर रह गए
तेरे अंदाज़-ए-'तबस्सुम' का फ़ुसूँ
हादसे पहलू बदल कर रह गए
(628) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सूफ़ी तबस्सुम