ये आज आए हैं किस अजनबी से देस में हम

ये आज आए हैं किस अजनबी से देस में हम

तड़प गई है नज़र चश्म-ए-आश्ना के लिए

वो हाथ जिन से था कल चाक दामन-ए-अफ़्लाक

वो हाथ आज उठाने पड़े दुआ के लिए

ये मैं ने माना जुदाई मिरा मुक़द्दर है

मगर ये बात न मुँह से कहो ख़ुदा के लिए

ये राह-रौ थे कभी राह-ए-ज़िंदगी का सुराग़

ये राह-रौ कि भटकते हैं रहनुमा के लिए

(643) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554