ज़बाँ करती है दिल की तर्जुमानी देखते जाओ

ज़बाँ करती है दिल की तर्जुमानी देखते जाओ

पुकार उट्ठी है मेरी बे-ज़बानी देखते जाओ

कहाँ जाते हो उल्फ़त का फ़साना छेड़ कर ठहरो

पहुंचती है कहाँ अब ये कहानी देखते जाओ

तिरी ज़ालिम मोहब्बत ने जिसे बद-नाम कर डाला

उसी मज़लूम की रुस्वा जवानी देखते जाओ

सुनाता है कोई महरूमियों की दास्ताँ सुन लो

उजड़ती है किसी की ज़िंदगानी देखते जाओ

वो जिस की दिल-नशीं नज़रों में देखी थी हँसी तुम ने

उसी के आँसुओं की ख़ूँ-फ़िशानी देखते जाओ

(859) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554