ज़िंदगी क्या है इक सफ़र के सिवा
ज़िंदगी क्या है इक सफ़र के सिवा
एक दुश्वार रहगुज़र के सिवा
क्या मिला तिश्ना-ए-मोहब्बत को
एक महरूम सी नज़र के सिवा
इश्क़ के दर्द की दवा क्या है
सब समझते हैं चारा-गर के सिवा
कुछ नहीं ग़म-गुसारी-ए-अहबाब
एहतिमाम-ए-ग़म-ए-दिगर के सिवा
कितनी तन्हा थीं अक़्ल की राहें
कोई भी था न चारा-गर के सिवा
दौलत-ए-सज्दा हो सकी न नसीब
और भी दर थे तेरे दर के सिवा
कुछ नहीं है फ़ुसूँ-तराज़ी-ए-हुस्न
इश्क़ की शोख़ी-ए-नज़र के सिवा
(1093) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सूफ़ी तबस्सुम