नज़्म
ज़िंदगी दूर हुई जाती है
और कुछ मेरे क़रीब आ जाओ
जल्वा-ए-हुस्न को कुछ और ज़िया-रेज़ करो
अपने सीने से उभरने वाले
आतिशीं साँस की लौ तेज़ करो
मेरी इस पीरी-ए-दरमांदा की
ख़ुश्क और ख़स्ता सी ख़ाकिस्तर अफ़्सुर्दा में
सोज़-ए-ग़म को शरर-अँगेज़ करो
यूँ ही पल भर ही सही
मेरे क़रीब आ जाओ
ज़िंदगी दूर हुई जाती है
(606) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सूफ़ी तबस्सुम