दस्तार-ए-एहतियात बचा कर न आएगा
दस्तार-ए-एहतियात बचा कर न आएगा
कोई भी उस गली से सुबुक-सर न आएगा
बस एक जस्त और सर-ए-कू-ए-जुस्तुजू
फिर रास्ते में कोई समुंदर न आएगा
उड़ जाएँगे हवा में सभी नक़्श-ए-ना-तमाम
और मौसम-ए-हुनर भी पलट कर न आएगा
कब तक रहोगे ज़िद के अहाते में ख़ेमा-ज़न
वो हद्द-ए-एहतियात से बाहर न आएगा
यूँ मुतमइन हैं रास्ते सेहन-ए-सुकूत के
जैसे कभी सदाओं का लश्कर न आएगा
जो कुछ है वो बहुत है कि फिर इस नवाह में
इक लम्हा-ए-सुकूँ भी मयस्सर न आएगा
'अख़्तर' अब इंतिज़ार की परछाइयाँ समेट
इस धूप में वो मोम का पैकर न आएगा
(714) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सुल्तान अख़्तर