अपनी ज़मीं से दूर ज़मान-ओ-मकाँ से दूर

अपनी ज़मीं से दूर ज़मान-ओ-मकाँ से दूर

हम ने सजा लिया है क़फ़स आशियाँ से दूर

माना कि हम वतन से अज़ीज़ों से दूर हैं

तहज़ीब से जुदा हैं न उर्दू ज़बाँ से दूर

महसूर तंगना-ए-मसालिक में हम नहीं

दैर-ओ-हरम से दूर हैं कू-ए-बुताँ से दूर

महसूस कर रहे हैं विलायत में आज-कल

हिन्दोस्ताँ में रहते हैं हिन्दोस्ताँ से दूर

सोज़-ए-यक़ीन मिशअल-ए-राह-ए-हयात है

तश्कील से बुलंद हैं वहम-ओ-गुमाँ से दूर

'सुल्तान' असीर-ए-ज़ुल्फ़ हुए भी तो किस के आप

दिल से बहुत क़रीब हैं और जिस्म-ओ-जाँ से दूर

(501) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554