मैं ख़िज़ाँ को बहार करता हूँ
मैं ख़िज़ाँ को बहार करता हूँ
जब्र को इख़्तियार करता हूँ
मौत की तरह काश बर-हक़ हो
जिस का मैं इंतिज़ार करता हूँ
अहद-ओ-पैमान पर नहीं लेकिन
आप पर ए'तिबार करता हूँ
जो करे याद दुश्मनी में भी
ऐसे दुश्मन को प्यार करता हूँ
अपने ज़र्रात को ख़यालों के
गौहर-ए-आब-दार करता हूँ
दिल-नशीं मुख़्तसर सलीस आसाँ
शाएरी बा-वक़ार करता हूँ
(473) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554