आइनों में अक्स बिन कर जिन के पैकर आ गए

आइनों में अक्स बिन कर जिन के पैकर आ गए

हल्क़ा-ए-तंहाई से वो लोग बाहर आ गए

साएबाँ ने तपते सूरज से मिलाई क्या नज़र

अन-गिनत सूरज मिरे कमरे के अंदर आ गए

क़ैंचियों को फिर नए सर से मिलेंगे मश्ग़ले

फिर उड़ानों के लिए बाज़ू में शहपर आ गए

वहशतों की दाद को मुहताज ही रहते मगर

इस हवेली से गुज़रना था कि पत्थर आ गए

मिशअल-ए-राह-ए-मोहब्बत हैं मिरे नक़्श-ए-क़दम

जिन पे चल कर मंज़िलों तक आज रहबर आ गए

इश्क़ की पाबंदियाँ बेकार हो कर रह गईं

हम तसव्वुर में किसी के होंट छू कर आ गए

आइने अल्फ़ाज़ के 'सुल्तान' करते हैं कमाल

बल जबीनों पर पड़े हाथों में ख़ंजर आ गए

(559) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554