कोई भी बात न थी वारदात से पहले

कोई भी बात न थी वारदात से पहले

मिरी ही ज़ात थी इस काएनात से पहले

कुछ इतना ज़ुल्म हुआ है कि मुझ को लगता है

कोई भी रात न गुज़री थी रात से पहले

अगर वो छूट गया बात ये नई तो नहीं

मिले थे हात बहुत उस के हात से पहले

हुए नहीं थे कभी इतने आबरू वाले

किसी के साथ न थे उस के सात से पहले

कोई हँसे भी तो उभरे सदा सिसकने की

कोई नजात न पाए नजात से पहले

(574) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554