हुस्न की हर अदा पे मरता हूँ

हुस्न की हर अदा पे मरता हूँ

ज़िंदगी तेरी क़द्र करता हूँ

खो न जाएँ मज़े हुज़ूरी के

साँस लेते हुए भी डरता हूँ

इश्क़ की है ये कौन सी मंज़िल

गाह जीता हूँ गाह मरता हूँ

कौन आरिफ़ है अज़मत-ए-ग़म का

मिट के मैं और भी निखरता हूँ

हो के पामाल राह-ए-उल्फ़त में

क्या बिगड़ता हूँ क्या सँवरता हूँ

बहर-ए-ग़म में ये फ़िक्र किस को है

ग़र्क़ होता हूँ या उभरता हूँ

ग़ैर को राज़-दार क्या करता

मैं 'बशीर' आप से भी डरता हूँ

(519) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554