दिल दुखा था मिरा ऐसा कि दिखाया न गया

दिल दुखा था मिरा ऐसा कि दिखाया न गया

दर्द इतना था कि ख़ुद उन से बढ़ाया न गया

बे-ख़ुद-ए-इश्क़ से फिर होश में आया न गया

सर जो सज्दे में झुकाया तो उठाया न गया

राज़ उस पर्दा-नशीं का कभी पाया न गया

महरम-ए-राज़ से भी राज़ बताया न गया

आफ़रीं लज़्ज़त-ए-नज़्ज़ारा ख़ुशा आलिम-ए-कैफ़

दिल का आना था कि फिर होश में आया न गया

लब पे अपने न कभी हर्फ़-ए-तमन्ना आया

राज़ दिल का मगर आँखों से छुपाया न गया

इश्क़ से दिल ने किसी तरह न फ़ुर्सत पाई

ये वो शोला है कि दहका तो बुझाया न गया

जल्वा यूँ आम किया उस ने कि सब ने देखा

पर्दा यूँ उस ने गिराया कि उठाया न गया

(524) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554