आह-ओ-फ़रियाद का असर देखा

आह-ओ-फ़रियाद का असर देखा

ख़ुद को मजबूर बेशतर देखा

बन गया है नक़ाब-ए-तंग-दिली

शोहरा-ए-वुसअ'त-ए-नज़र देखा

जिस्म ने डाल दी सिपर जब से

रूह को आज़िम-ए-सफ़र देखा

हश्र का मो'तक़िद हुआ जिस ने

मंज़र-ए-मतला-ए-सहर देखा

नाव साहिल पे लग गई आ कर

अपने शाना पे उन का सर देखा

तमअ' पिंदार जौर हिर्स फ़रेब

गामज़न कारवान-ए-ज़र देखा

शुबह-ए-ज़ौक़-ए-नज़र न हो जिस पर

एक ऐसा भी दीदा-वर देखा

कर लिया उन के इज्तिनाब पे सब्र

जब से अग़माज़ राहबर देखा

दिल का आईना रू-ब-रू लाए

इस लिए उन को ख़ुद-निगर देखा

जिस की एक अपनी काएनात न हो

'हामिद' ऐसा कोई बशर देखा

(572) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554