मुस्कुराने से मुद्दआ' क्या है
मुस्कुराने से मुद्दआ' क्या है
कह रहे हैं तुम्हें हुआ क्या है
पैरहन अद्ल का पहन आई
कौन मज़लूम है जफ़ा क्या है
शिकवे के नाम से ही बरहम हैं
ये नहीं पूछते गिला क्या है
डाल दी जिस के हौसले ने सिपर
वो तुनक-आरज़ू जिया क्या है
ख़िदमत-ए-बंदगान-ए-हक़ के सिवा
इस ख़राबे में कीमिया क्या है
सादगी में हज़ार पुरकारी
बाँकपन में छुपा हुआ क्या है
इज़्ज़त-ए-नफ़्स रख सको महफ़ूज़
और इस के सिवा दुआ क्या है
साफ़ दो-पाट आसमान-ओ-ज़मीं
दाना ग़ाफ़िल है आसिया क्या है
(672) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554