आई बहार शोरिश-तिफ़लाँ को क्या हुआ

आई बहार शोरिश-तिफ़लाँ को क्या हुआ

अहल-ए-जुनूँ किधर गए याराँ को क्या हुआ

ग़ुंचे लहू में तर नज़र आते हैं तह-ब-तह

इस रश्क-ए-गुल को देख गुलिस्ताँ को क्या हुआ

याक़ूत-ए-लब तिरा हुआ क्यूँ ख़त से जुर्म-वार

ज़ालिम ये रश्क-ए-ल'अल-ए-बदख़्शाँ को क्या हुआ

उस जामा-ज़ेब ग़ुंचा-दहन को चमन में देख

हैराँ हूँ मैं कि गुल के गरेबाँ को क्या हुआ

आने से तेरे ख़त के ये क्यूँ दिल-ए-गिरफ़्ता है

बतला कि तेरी ज़ुल्फ़-ए-परेशाँ को क्या हुआ

क्यूँ गर्द बाद से ये उड़ाता है सर पे ख़ाक

हूँ मैं तो जा-ए-क़ैस बयाबाँ को क्या हुआ

रोते ही तेरे ग़म में गुज़रती है उस की उम्र

पूछा कभी न तू ने कि 'ताबाँ' को क्या हुआ

(585) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554