काबा है अगर शैख़ का मस्जूद-ए-ख़लाइक़
काबा है अगर शैख़ का मस्जूद-ए-ख़लाइक़
हर बुत है मिरे देर का माबूद-ए-ख़लाइक़
नुक़सान से और नफ़अ से कुछ अपने नहीं काम
हर आन है मंज़ूर मुझे सूद-ए-ख़लाइक़
मैं दस्त-ए-दुआ उस की तरफ़ क्यूँकि उठाऊँ
होता ही नहीं चर्ख़ से मक़्सूद-ए-ख़लाइक़
फिरता है फ़लक फ़िक्र में गर्दिश में ये सब की
हरगिज़ ये नहीं चाहता बहबूद-ए-ख़लाइक़
'ताबाँ' मिरे मज़हब को तू मत पूछ कि क्या है
मक़्बूल हूँ ख़ल्लाक़ का मरदूद-ए-ख़लाइक़
(643) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554