ख़ूब-रू जो एक का महबूब नहीं
ख़ूब-रू जो एक का महबूब नहीं
ऐसे हरजाई से मिलना ख़ूब नहीं
चोली नीची मत पहन ऐ जामा-ज़ेब
इस में छब तख़्ती का कुछ उस्लूब नहीं
मैं तो तालिब दिल से हूँगा दीन का
दौलत-ए-दुनिया मुझे मतलूब नहीं
सब्र कब तक हिज्र में तेरे करूँ
मैं तिरा आशिक़ हूँ कुइ अय्यूब नहीं
यार की 'ताबाँ' ज़नख़दाँ को न चाह
देख कहता हूँ कुएँ में डूब नहीं
(608) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554