तुम्हारे हिज्र में रहता है हम को ग़म मियाँ-साहिब

तुम्हारे हिज्र में रहता है हम को ग़म मियाँ-साहिब

ख़ुदा जाने जिएँगे या मरेंगे हम मियाँ-साहिब

अगर बोसा न देना था कहा होता नहीं देता

तुम इतनी बात से होते हो क्या बरहम मियाँ-साहिब

ख़ता कुछ हम ने की या ग़ैर है शायद तुम्हें माने

सबब क्या है कि तुम आते हो अब कुछ कम मियाँ-साहिब

अगर तू शोहरा-ए-आफ़ाक़ है तो तेरे बंदों में

हमें भी जानता है ख़ूब इक आलम मियाँ-साहिब

तुम्हारे इश्क़ से 'ताबाँ' हुआ है शहर में रुस्वा

तुम उस के हाल से अब तक नहीं महरम मियाँ-साहिब

(522) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554